
नूरपुर : कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज को पुनः रक्षा संबंधी संसदीय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सांसद राजीव भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।सांसद ने कहा कि देश की रक्षा प्रणालियों एवं नीतियों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना उनके लिए गौरव और महत्वपूर्ण दायित्व है। गौरतलब है कि डॉ राजीव भारद्वाज हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक वोटो से जीतने वाले लोकसभा सांसद हैं जिन्हें मतदाताओं ने सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट डालीl लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी डॉक्टर राजीव भारद्वाज हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं के बीच में सर्वाधिक लोकप्रिय सांसद बने जिन्होंने हर वक्त हर पल अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कियाl

