Reading: *चक्की रेल पुल बनने के बाद भी सेवा बंद, अनुराग शर्मा ने बीजेपी सांसदों और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

*चक्की रेल पुल बनने के बाद भी सेवा बंद, अनुराग शर्मा ने बीजेपी सांसदों और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

RamParkash Vats
5 Min Read


नूरपुर : कांगड़ा घाटी की रेल सेवा एक बार फिर बंद होने पर राज्यसभा सांसद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नूरपुर में मिडिया को बताया कि ने केंद्र सरकार की करगुजारी पर अनेको सवाल उठाते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार है तब से कांगड़ा घाटी की रेल सेवा को पूरी तरह सुचारु करने में प्रदेश मे भाजपा के सांसद मामले में आश्वसन ही दे रहे हैंl

शर्मा ने कहा कि चक्की रेलवे पुल तैयार होने के बाद रेल सेवा दोबारा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर बंद हो गई। उन्होंने कहा कि जनता को नियमित रेल सेवा चाहिए, केवल हरी झंडी दिखाने की औपचारिकता नहीं। क्षेत्र की जनता मांग कर रही है लेकिन रेल मंत्रालय भी इस मामले में खामोश है आखिरकार क्यों? शर्मा ने वताया कि करीब चार साल तक बंद रही कांगड़ा घाटी रेल सेवा को चक्की रेलवे पुल तैयार होने के बाद दोबारा शुरू किया गया था। रेल सेवा शुरू होने के कुछ समय बाद इसके फिर बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

यह क्षेत्र कांगड़ा चंबा लोकसभा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आता है l शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा सांसद सिर्फ मोदी सरकार का विकास मीडिया की सुर्ख़ियों तक है जबकि धरातल पर विकास कार्य आश्वासन तक सीमित है lशर्मा ने कहा कि रेल सेवा बहाल करवाने के लिए रेलवे संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन किए थे और कांग्रेस भी आंदोलन में शामिल रही। उन्होंने कहा कि रेल सेवा शुरू करवाने के बो खुद भी संघर्ष समिति के साथ खड़े हुए थे,

लेकिन अब सेवा दोबारा बंद होने पर भाजपा की सक्रियता नजर नहीं आ रही। केंद्र सरकार सिर्फ टूरिज्म को विकसित करने के लिए जम्मू कश्मीर की ओर ध्यान दे रही है जबकि हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को विकसित करने के लिए कोई भी योजना मोदी सरकार अपने शासनकाल में हिमाचल को दे पाई यह दुर्भाग्य की बात है हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का इतना भेदभाव क्यों? बोडो ग्रेज का नाम लेकर क्षेत्र की जनता को भ्रमित किया जा रहा हैl

शर्मा ने भाजपा सांसदों और केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि जिस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया गया था, वह दोबारा बंद क्यों हो गई? हरी झंडी रेल सेवा शुरू करने के लिए दी गई थी या बंद करने के लिए? रेलवे संघर्ष समिति ने लगातार आवाज उठाई और कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी रही। उस हम खुद भी संघर्ष में शामिल हुए थे, लेकिन अब रेल सेवा बंद होने के बाद भाजपा सांसदों को जनता के बीच आकर जवाब देना चाहिए। अनुराग शर्मा ने कहा कि कांगड़ा घाटी की रेल सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस रेलवे संघर्ष समिति के साथ मिलकर इस मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी।कांग्रेस रेलवे संघर्ष समिति के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। हमारा प्रयास रहेगा कि कांगड़ा घाटी में रेल सेवा नियमित रूप से बहाल हो और लोगों को इसका स्थायी लाभ मिले। यह जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है और कांग्रेस इसे लगातार उठाती रहेगी।

वहीं, संगठन को लेकर अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी और कांगड़ा की सभी 15 विधानसभा सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी।हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाएंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उन्हें मजबूती से उठाएंगे। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन हो चुका है। हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हैl कांगड़ा घाटी रेल सेवा दोबारा बंद होने का मुद्दा अब राजनीतिक रूप लेता दिख रहा है। कांग्रेस ने सरकार और भाजपा सांसदों से रेल सेवा बंद होने का कारण स्पष्ट करने की मांग की है, वहीं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान तेज करने की बात कही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!