SHIMLA:प्रदेश मे युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यू एवं यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के संयुक्त तत्वावधान में आज 15 नवंबर 2026 को बौढ (नूरपुर )में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन किया गया l

इस मैराथन का मुख्य संदेश “एक युद्ध नशे के विरोध” एवं रोड सेफ्टी रहाl इस बार की मैराथन जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से युवा एवं बच्चे भाग लिया ।मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया l इसमें किड्स केटेगरी व बॉयज ओपन केटेगरी व गर्ल्स ओपन यूथ अगेंस्ट ड्रग्स & ग्रारी केयरस शामिल है l

क्षेत्र वासियों व सामाजिक संस्थाओं ने फाउंडेशन की पूरी टीम को इस सामाजिक एवं जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा नशे के खिलाफ सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।ग्रारी केयरस फाउंडेशन एवं यूथ अगेंस्ट ड्रग्स ने सभी युवाओं, बच्चों व अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से इस अभियान का हिस्सा बनने और “नशे के खिलाफ एकजुट होकर रोड सेफ्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने” की अपील की है। इस समारोह में आज प्रदेश के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय महाजन व काँगड़ा चम्बा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रणवीर सिंह निक्का बौढ (नूरपुर) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय जागरूकता मैराथन 2026 में शामिल होकर सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस सराहनीय प्रयास का हिस्सा बने l

“नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हाँ”l इस अवसर पर आज संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत गैरी केयर फाउंडेशन और ‘नूरपुर यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्ति मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।युवाओं का यह अभूतपूर्व उत्साह यह विश्वास दिलाता है कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए यह जन-आंदोलन बेहद सराहनीय है।इस अवसर पर नूरपुर के लोकप्रिय विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन व क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

