Reading: हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की वैठक मे पेंशनरों की मांगों पर19नवंबर तक गौर करे सरकार *

हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की वैठक मे पेंशनरों की मांगों पर19नवंबर तक गौर करे सरकार *

RamParkash Vats
2 Min Read

शीतकालीन सत्र धर्मशाला में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा

नूरपुर से विनय महाजन: हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई l इस बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने कहा कि पेंशनर्स की संयुक्त संघर्ष समिति ने दो माह पूर्व मुख्यमंत्री को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था जिसमें संघ को वार्ता के लिए बुलाने व पेंशनर्स की मांगों पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि दो माह बीत जाने के बाद भी सरकार न तो एसोसिएशन को वार्ता के लिए बुलाया है तथा न ही पेंशनर्स की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई की है।

गुप्ता ने कहा कि सरकार ने केवल भ्रमित करने वाली बयानबाजी ही की है और सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण बुजुर्ग पेंशनर्स अब अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने पेंशनर्स को उनके अधिकारों व सरकार की पेंशनर्स विरोधी नीति की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जसवंत धीमान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 19 नवंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तोहिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के पेंशनर्स भाग लेंगे।

उन्होंने 1जनवरी 2016 से लेकर 1 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को संशोधित वित्तीय लाभ ग्रेच्युटी, पेंशन कम्पूटेशन, पेंशन एरियर व लीव इनकैशमेंट आदि मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की। उन्होंने आयोग की सिफारिशों को भी प्रभावशाली ढंग से लागू करने की मांग की। उन्होंने सरकार से पेंशनर्स के लंबित मेडिकल बिलों का भी जल्द भुगतान करने की मांग की। इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी एके मैहता, आरके गुप्ता, रमेश शर्मा, चैन सिंह, लक्ष्मी नारायण, कुशल पठानिया, रमेश शर्मा, अरविंद शास्त्री व हरबंस सिंह सोहल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!