नगर के नई बाजार मोहल्ले में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक घर और नीचे स्थित गोदाम का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से सुनीता गुप्ता पत्नी स्व. लालता प्रसाद गुप्ता के घर की पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

महमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
वहीं, मकान के नीचे स्थित श्याम किशोर गुप्ता ‘गप्पू’ के गोदाम में भी आग पहुंच गई। गोदाम में रखी कुर्सी, मेज, गद्दे, अलमारी सहित अन्य सामान आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गया।
मोके पर अग्निशमन ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक नुकसान के साथ कई जरूरी सामान के नष्ट होने की समस्या खड़ी हो गई।
अग्निकांड की जानकारी मिलने पर महमूदाबाद विधायक श्रीमती आशा मौर्य समाजसेवियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

