Reading: राष्ट्रीय राज मार्ग पर करीब ढाई घंटे यातायात बाधित रहा व्यापारिक कस्बा जसूर क्षेत्र *

राष्ट्रीय राज मार्ग पर करीब ढाई घंटे यातायात बाधित रहा व्यापारिक कस्बा जसूर क्षेत्र *

RamParkash Vats
1 Min Read

प्रदेश के व्यापारिक कस्बा जसूर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज प्रात करीब ढाई घंटे यातायात जाम हो जाने के कारण अराजकता का माहौल रहा l जसूर से सटे छतरोली iपुल के एक सर्विस लेन मे मरम्मत के चलते हुए जाता जाट एकमात्र संकरे काज वे से गुजारें जाने कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई हैl हैरानी की बात यह थी कि यातायात का सही निर्देशन करने के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं थी जिस कारण इस क्षेत्र में पठानकोट की तरफ आने जाने वाले हजारों लोग जाम मे फंस गये l

व्यापार मंडल तथा मार्केट वेलफेयर ने फोरलेन निर्माण कंपनी पर आरोप लगाया है कि उनकी कार्य प्रणाली तथा लेट लतिफो के कारण जसूर व आसपास के क्षेत्र में आये रोज जाम की नौबत आ रही है तथा प्रशासन भी सही भूमिका नहीं निभा सकाl *इस मामले में नूरपुर एसडीएम प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा का कहना है कि पुल के काज वे की मरम्मत के चलते जसूर में आज यातायात बाधित हुआ जिसे काफ़ी प्रयास करके खोला गया *

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!