Reading: पंचकूला के स्कूल में दिल दहला देने वाली वारदात, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला; PGI रेफर

पंचकूला के स्कूल में दिल दहला देने वाली वारदात, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला; PGI रेफर

RamParkash Vats
2 Min Read

पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG कक्षा की एक मासूम बच्ची पर कथित तौर पर ईंट, पत्थर और गमले से हमला कर दिया। हमले में बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र ने बच्ची के सिर पर ईंट और गमले जैसी भारी वस्तुओं से कई वार किए। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान बच्ची बेहोश हो गई, इसके बावजूद उसे घसीटे जाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल परिसर में हुई इस गंभीर घटना के कारणों, परिस्थितियों और स्कूल प्रबंधन की भूमिका सहित विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल परिसर में छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंध कितने प्रभावी हैं? आखिर स्कूल के भीतर इतनी गंभीर घटना कैसे हुई और समय रहते इसे क्यों नहीं रोका जा सका? पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!