चिन्मय अमृत महोत्सव में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने संतों का लिया आशीर्वाद, स्वामी चिन्मयानंद के जीवन और योगदान को किया नमन
सिद्धबाड़ी में चिन्मय अमृत महोत्सव का आध्यात्मिक आयोजन, राज्यपाल कविंदर गुप्ता व संतों की उपस्थिति में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जताई प्रसन्नता

नूरपुर ( काँगड़ा ) चिन्मय तपोवन आश्रम सिद्धबाड़ी में आज एक आयोजित कार्यक्रम में चिन्मय अमृत महोत्सव (1951-2026)’ में माननीय राज्यपाल श्री कविन्दर गुप्ता जी एवं पूज्य संतों की पावन उपस्थिति में भाग लेने का सौभाग्य कांगड़ा चम्बा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्धाज को भी प्राप्त हुआ।


पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी के प्रेरणादाई जीवन एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।गुरुदेव जी के विचार और उनका योगदान संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस भव्य और आध्यात्मिक उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात रही।

