Reading: नए टोल प्लाजा की अंडरग्राउंड वायरिंग हेतु राजमार्ग खोदकर बनाई गई नालियां दे रही हादसों को न्योता

नए टोल प्लाजा की अंडरग्राउंड वायरिंग हेतु राजमार्ग खोदकर बनाई गई नालियां दे रही हादसों को न्योता

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन:नूरपुर प्रदेश के कंडवाल से सटे पक्का टियाला-नगाबाड़ी क्षेत्र में नया टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। निकट भविष्य में इसके शुरू होने के बाद वाहन चालकों को टोल टैक्स के रूप में अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी, लेकिन इससे पहले ही यह टोल प्लाजा वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन गया है।टोल प्लाजा से गुजरने के लिए बनाई गई अधिकांश सड़क को बंद रखा गया है और वर्तमान में मात्र एक लेन आने तथा एक लेन जाने के लिए खुली है। भूमिगत तारों को गुजारने के लिए सड़क को बीचोबीच खोद दिया गया है। इसके बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बनाए गए कच्चे हिस्से को मिट्टी से भर दिया गया, लेकिन बारिश और लगातार वाहनों के गुजरने से यह मिट्टी नीचे बैठ गई है।

इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आने वाले प्रत्येक वाहन को यहां पहुंचते ही अपनी रफ्तार लगभग शून्य करनी पड़ती है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। वाहन चालकों को अचानक गति कम करने के कारण परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ ने फोरलेन निर्माण कंपनी, सड़क प्राधिकरण और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी गुजरते हैं, बावजूद इसके लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इस मामले मे एस डी एम अरुण शर्मा नूरपुर फोरलेन कंपनी के ध्यान में लाया गया है। यहां व्याप्त कमियों को दूर करवाया जाएगा।*
मामला विभाग के संज्ञान में है। इन कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। — वीरेंद्र प्रसाद, रेजिडेंट इंजीनियर, सड़क प्राधिकरण

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!