
नूरपुर से विनय महाजन:+पुलिस जिला नूरपुर में वांछित एवं उदघोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पी ओ सैल पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने एक उदघोषित अपराधी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैl यह जानकारी एडिशनल एसपी नूरपुर डीसी वर्मा द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई है
जिसमें मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मनीष पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी गांव कोटला मंगवाल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 21 वर्ष को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने का सफलता प्राप्त की है l
उक्त आरोपी के विरुद्ध एफ आई आर 173/2019, धारा 21 एन डी पी एस एक्ट पुलिस थाना डमटाल में अभियोग पंजीकृत है।आरोपी को माननीय न्यायालय जे एम एफ सी इन्दौरा द्वारा दिनांक 01.10.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार घोषित अपराधी को इंदौरा की अदालत में रिमांड के लिए पेश किया जाएगाl

