नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा चनौर में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यालय परिसर में आज इंडोर ऑल-वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण कार्य का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन भारत भूषण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मौजूद विद्यालय के अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी से आज के दौर में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को धरातल पर शिक्षा देने के लिए एक्सपेरिमेंट करने की आवश्यकता है ताकि बच्चों का मस्तिष्क शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद में भी विकसित हो सके l इसलिए स्विमिंग पूल का निर्माण इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि विद्यार्थियों को मौसम की परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना वर्षभर तैराकी का प्रशिक्षण एवं अभ्यास करने की सुविधा उपलब्ध हो सके। इंडोर सुविधा होने के कारण विद्यार्थी गर्मी, बारिश और सर्दी सहित विभिन्न मौसमों में सुरक्षित वातावरण में तैराकी का अभ्यास कर सकेंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन भारत भूषण ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इंडोर ऑल-वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा।इस अवसर पऱ विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्विमिंग पूल को विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तैराकी के क्षेत्र में अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू परमार, एम.डी. डॉ. रिचा महाजन एवं डायरेक्टर डॉ. विशाल महाजन सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक और खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।इंडोर ऑल-वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण की शुरुआत से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। यह सुविधा प्रताप वर्ल्ड स्कूल में खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नई उपलब्धि के रूप में जुड़ने जा रही है। उधर बुद्धिजीवी और समाजसेवी संस्थाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा में शिक्षा के क्षेत्र में और खेलकूद के क्षेत्र में यह स्कूल आज के दौर में सबसे अग्रणी है l

