Reading: मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम नूरपुर मे

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम नूरपुर मे

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान को गति, स्कूलों में चुनाव साक्षरता क्लबों के जरिए संवाद, भाषण व ड्रॉइंग-पेंटिंग गतिविधियां आयोजित, विद्यार्थियों को ईवीएम-वीवीपैट प्रक्रिया की जानकारी दी गई

नूरपुर में चुनाव साक्षरता क्लबों की पहल, विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता की जानकारी के साथ मोरिंगा, नींबू व पलाह के पौधे भी वितरित किए गए

नूरपुर विधानसभा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थापित चुनाव साक्षरता क्लबों के माध्यम से संबंधित विषय पर संवाद, भाषण और ड्रॉइंग पेंटिंग जैसी गतिविधियों का आज एक आयोजन करवाया गया। माननीय निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नूरपुर अरुण शर्मा के कुशल नेतृत्व में निर्वाचक कानूनगो रजनीश कुमार, स्वीप नोडल अधिकारी बृजेश पठानिया सहित नूरपुर के समस्त बी एल ओ सुपरवाइजर, बूथ स्तर अधिकारी व विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों ने इन गतिविधियों का कुशल संचालन किया गया।

चुनाव साक्षरता क्लब नूरपुर उपमंडल के नोडल अधिकारी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव संबंधी जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से संबंधित विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें हर अधिकारी के पास तीन से चार शैक्षणिक संस्थानों में हर महीने के तीसरे शनिवार को संबंधित गतिविधियों के आयोजन हेतु दायित्व सौंपा गया है। इन गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान की शत प्रतिशत प्रत्याशा की संभावना को बढ़ावा देना है। चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव साक्षरता क्लब की स्थापना हर शैक्षणिक संस्थान में करवाना सुनिश्चित किया गया है, और साथ ही इसमें विशेष रूप से विद्यालयों की कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को सम्मिलित करने की योजना बनाई गई हैं

ताकि भविष्य के मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया जैसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वी वी पैट, बैलेट यूनिट इत्यादि के उचित प्रयोग की जानकारी मिल सके और साथ ही वे समस्त चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को भी सही से समझ पाएं। इस दौरान गतिविधियों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में मोरिंगा, नींबू और पलाह के पौधे भी वितरित किए गए। नूरपुर में आयोजित गतिविधियों के दौरान डॉक्टर रोहित कुमार, बृजेश पठानिया, ज्योति बाला, गुरुदेव सिंह, गगन सिंह, सोम सिंह, रवि महाजन, अंकुश पठानिया, मुनीश, विनोद कुमार, संदीप सिंह, सोनू, संदीप कुमार, प्रदीप, महाशू राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share This Article
    Leave a comment
    error: Content is protected !!