अग्निशमन, संयुक्त कार्यालय, पेयजल और सड़क सुविधाओं से जुड़े कार्यों को मिली सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर।

भटियात में विकास परियोजनाओं को मिली गति, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए उद्घाटन और शिलान्यास

नूरपुर से विनय महाजन –-प्रदेश के ख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र पहुंचने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत करने के वाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने
वॉच पर भाजपा पर तीखा निशाना साधा और कहां कि हिमाचल की सियासत में एक बार फिर कर्ज और विकास के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के भटियात से केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ पूर्व भाजपा सरकार को भी जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा
कि पिछली सरकार की वित्तीय बदहाली के बावजूद वर्तमान सरकार ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है। वहीं, भटियात की जनता को करीब 421 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जहां कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई, वहीं उनके निशाने पर भाजपा भी रही।

मुख्यमंत्री अपने तीन दिवसीय चंबा दौरे के दौरान भटियात पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति से लेकर विकास के मुद्दों तक कई अहम बातें रखीं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार को घेरते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा कई भागों में विभक्त है आपसे आंतरिक लड़ाई के कारण भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस में आने के लिए तैयार है l
और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सिर्फ मीडिया की सुर्ख़ियों तक सीमित रह गई है जिनका एक ही मकसद है की व्यवस्था परिवर्तन की सरकार को किस प्रकार कोसा जाये और हिमाचल की जनता को गुमराह किया जाए l उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है किस प्रकार सत्ता हासिल करने इसके लिए वह सभी हथकंडे अपना सकती हैं l उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार को गिराने की षड्यंत्र नीति भाजपा द्वारा लिखी गई उसमें सरकार को बचाने के लिए बतियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के योगदान को नहीं बोला जा सकता जिन्होंने कानून के तरीके से फैसला करके सरकार को सुरक्षित रखा है l बतियात विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने ऐसा विधायक चुनकर के हिमाचल में भेजा है जिसको विधानसभा अध्यक्ष पद दिया गया है जो इनका अपना निर्णय था l उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा कई भागों में विभक्त है और आंतरिक लड़ाई के कारण भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस में आने के लिए तैयार है l
हिमाचल प्रदेश में भाजपा सिर्फ मीडिया की सुर्ख़ियों तक सीमित रह गई है जिनका एक ही मकसद है की व्यवस्था परिवर्तन की सरकार को किस प्रकार कोसा जाये और हिमाचल की जनता को किस प्रकार गुमराह करके सत्ता हासिल की जाए l उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार व्यवस्था परिवर्तन सरकार को गिराने की षड्यंत्र नीति भाजपा द्वारा लिखी गई उसमें सरकार को बचाने के लिए भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के फैसले को नहीं भुलाया जा सकताl विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिया गया निर्णय का स्वागत देश के सभी राज्यों और केंद्र सरकार ने भी किया l उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने ऐसा विधायक चुनकर के हिमाचल में भेजा है जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहकर क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र का खुलकर विकास कराया है जिसका नजर धरातल पर देखने को मिल रहा हैl
आज चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अग्निशमन प्रणाली, संयुक्त कार्यालय, पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण से जुड़ी अनेक विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं सुदृढ़ होंगी, सरकारी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर सड़क और पेयजल सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

