नूरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन ने लदौड़ी व डन्नी स्कूलों में विद्यार्थियों को मोरिंगा, पलाह और नींबू के पौधे बांटे
लोकतंत्र के साथ हरियाली का संदेश, नूरपुर के लदौड़ी व डन्नी स्कूलों में विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर मतदान जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

नूरपुर प्रदेश के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चुनाव साक्षरता क्लबों के माध्यम से आज एक संवाद, भाषण, ड्रॉइंग-पेंटिंग एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा जीएसएसएस लदौडी तथा जीएसएसएस डन्नी में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित कर मजबूत लोकतंत्र के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के संस्थापक बृजेश पठानिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता, हरित विकास और युवा सहभागिता को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन विद्यार्थियों और युवाओं को प्रकृति से जोड़ने के लिए विद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक मंचों पर पौधारोपण तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को मोरिंगा, पलाह और नींबू प्रजाति के पौधे वितरित किए गए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के साथ पौधों का वितरण करते हुए विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में प्रत्येक जागरूक मतदाता महत्वपूर्ण है और पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक पौधा महत्वपूर्ण है। इस पहल ने विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता के साथ प्रकृति संरक्षण की भावना को भी मजबूत किया।कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

