Reading: नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से 6.44 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के 02 युवक काबू, मोटरसाइकिल जब्त आज

नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से 6.44 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के 02 युवक काबू, मोटरसाइकिल जब्त आज

RamParkash Vats
3 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने एवं नशा तस्करों के नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सी.आई.ए. नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद कर बाहरी राज्य (पंजाब) के दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से है सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित नाकाबंदी कर एक बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को रोककर विधिवत चेकिंग की। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 6.44 चिट्टा बरामद किया गया जिसे नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार से है (1)अंशु पुत्र श्री रवि चौधरी, निवासी मकान नंबर 147, वार्ड नंबर 31, ऊंची पुली, ढांगू रोड, पठानकोट (पंजाब), उम्र: 21 वर्ष और (2)हिमांशु चौधरी पुत्र श्री तरसेम चौधरी, निवासी मकान नंबर 102, वार्ड नंबर 31, ऊंची पुली, ढांगू रोड, पठानकोट (पंजाब), उम्र: 20 वर्ष है l बरामद मादक पदार्थ तथा बिना पंजीकरण संख्या की मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है। मामले में आरोपियों के स्थानीय संपर्कों तथा आपूर्ति श्रृंखला (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस) की गहनता से जांच की जा रही है।


**उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एन डी &पीएस अधिनियम के अधीन मामलों की श्रृंखला में 100वां मामला है जो मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की निरंतर और दृढ़ कार्यप्रणाली को दर्शाता है।पुलिस जिला नूरपुर नशे के अवैध व्यापार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है तथा युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु इस प्रकार के तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!