
धर्मशाला: जिला कांगड़ा में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांगड़ा पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना धर्मशाला के क्षेत्राधिकार में पुलिस द्वारा नियमित रूप से ट्रैफिक चेकिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। नियमित जांच के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।

कांगड़ा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

कांगड़ा पुलिस का संदेश है—आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

