Reading: *लोक निर्माण विभाग सर्कल नूरपुर में मनाया इंजीनियर्स दिवस *

*लोक निर्माण विभाग सर्कल नूरपुर में मनाया इंजीनियर्स दिवस *

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

लोक निर्माण विभाग के सर्कल नूरपुर में आज इंजीनियर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।इस कार्यक्रम में सर्कल नूरपुर के अधीक्षण अभियंता एमपी धीमान ने इंजीनियर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन, योगदान और देश के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे (अभियांता दिवस) मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके आदर्श और कार्य आज भी इंजीनियरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंडल नूरपुर के अधिशाषी अभियंता बलविंद्र सिंह, सहायक अभियंता उमेंद्र सिंह सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!