Reading: गवर्नमेंट आर्य डिग्री कॉलेज, नूरपुर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन; आशिमा और मुस्कान रहीं

गवर्नमेंट आर्य डिग्री कॉलेज, नूरपुर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन; आशिमा और मुस्कान रहीं

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
प्रदेश के गवर्नमेंट आर्य डिग्री कॉलेज, नूरपुर के गणित विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में एक शानदार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता “लेजेंड्स ऑफ लॉजिक: कंट्रीब्यूशन्स ऑफ रिनॉउंड मैथमैटिशियन्स टुवर्ड्स मैथमेटिक्स” (तर्क के महानायक: गणित के क्षेत्र में प्रसिद्ध गणितज्ञों का योगदान) विषय पर आधारित थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला और विज्ञान के बीच के अंतर को पाटते हुए छात्रों में रचनात्मकता और तार्किक सोच को बढ़ावा देना था।यह पूरा कार्यक्रम कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. दिलजीत सिंह की कुशल देखरेख और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित विभाग के प्रोफेसर कैप्टन सुरजीत कुमार और प्रो. शिव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। इस विशेष अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों के हुनर की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और चार्ट्स के माध्यम से महान गणितज्ञों के योगदान को बेहद खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया।

कड़े मुकाबले के बाद जजों द्वारा घोषित किए गए परिणाम इस प्रकार रहे:प्रथम स्थान: बी.एस.सी. तृतीय वर्ष (B.Sc. 3rd Year) की आशिमा और मुस्कान ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहला स्थान हासिल किया।द्वितीय स्थान: बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की पलक पठानिया तथा बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की सिमरन और रिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।तृतीय स्थान: बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की सेजल तथा बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की कशिश और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. दिलजीत सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने गणित विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के मानसिक विकास और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में बेहद मददगार साबित होती हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!