Reading: मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूकता अभियान विद्युत मंडल नूरपुर द्वारा

मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूकता अभियान विद्युत मंडल नूरपुर द्वारा

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
विद्युत मंडल नूरपुर की ओर से आज बौड़ में जन-जागरूकता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता नूरपुर के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विकास ठाकुर ने की। इस अवसर पर एसडीओ नूरपुर पुनीत कुमार तथा एसडीओ सुल्याली तनुज मेहरा सहित विभाग के कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।बैठक में आम जनता को विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देने तथा विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई।इस दौरान मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूकता, विभाग की ओर से चल रही विभिन्न योजनाओं एवं विद्युत ढांचे के सुधार, विद्युत सुरक्षा तथा डिजिटलीकरण के तहत ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।बैठक में लोड एक्सटेंशन सहित अन्य विद्युत सेवाओं को लेकर भी उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने और विभागीय सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने पर चर्चा हुई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!