Reading: वामानल की छात्राओं ने जीता चेस का खिताब

वामानल की छात्राओं ने जीता चेस का खिताब

RamParkash Vats
1 Min Read

भराड़ी/सिरमौर:भराड़ी में चल रही नोहरा धार ब्लॉक की अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में देवामानल की छात्राओं ने चेस का खिताब अपने नाम किया।

चेस के फाइनल मुकाबले में पुनरधार और देवामानल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें देवामानल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भराड़ी के प्रधान तमन धीमान मुख्य अतिथि तथा उपप्रधान भरत भूषण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं देवामानल के PTI जिया लाल, अध्यापिका किरण पुंडीर, हेडमास्टर देवराज पुंडीर, शास्त्री सुनील शर्मा, सुरेंद्र पुंडीर व विजय पुंडीर सहित ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।देवामानल की छात्राओं की इस शानदार जीत पर विद्यालय स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!