Reading: प्रीतम सिंह अत्री बने भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

प्रीतम सिंह अत्री बने भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

RamParkash Vats
3 Min Read

नई जिम्मेदारी मिलने पर बोले प्रीतम सिंह अत्री—संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करना रहेगी प्राथमिकता

जिला सिरमौर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के बुनकर प्रकोष्ठ में प्रीतम सिंह अत्री को जिला सिरमौर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रीतम सिंह अत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत बुनकर प्रकोष्ठ के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इस दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

प्रीतम सिंह अत्री ने भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ समन्वयक हिमाचल प्रदेश पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव शरण चौहान, श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, संजौली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सूद तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रीना चौहान सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और बुनकर प्रकोष्ठ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

प्रीतम सिंह अत्री ने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बुनकर प्रकोष्ठ को जिला सिरमौर में और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!