Reading: GPS देवामानल में बच्चों को बांटे केले, योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

GPS देवामानल में बच्चों को बांटे केले, योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

RamParkash Vats
1 Min Read

तीसरे बुधवार को प्रतिपूरक फल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कपिल देव ने बच्चों को करवाया सूक्ष्म योग और प्राणायाम

सिरमौर/देवामानल, 21 अक्टूबर—राजकीय प्राथमिक पाठशाला (GPS) देवामानल में बुधवार को तीसरे बुधवार के अवसर पर प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिपूरक फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों को केले वितरित किए गए। फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय योग गाइड कपिल देव ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बच्चों को योग के महत्व से अवगत करवाते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के कार्यभार संभाल रहे CHT कर्म दास चौहान ने बताया कि कपिल देव नियमित रूप से विद्यालय में आकर बच्चों को योगाभ्यास करवाते हैं। इस पहल से विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। बच्चे विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।विद्यालय में फल वितरण और योगाभ्यास जैसी गतिविधियां बच्चों के पोषण, शारीरिक स्वास्थ्य तथा अच्छी आदतों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!