न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए.नूरपुर एवं संबंधित पुलिस थानों की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद तीन आरोपियों को मोके पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैl यह मामला एक प्रेस नोट में एडिशनल एस पी डीसी वर्मा ने देते हुए बताया कि पहला मामला पुलिस थाना डमटाल मे 10.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया l गत देर रात सीआईए नूरपुर की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आबकारी बैरियर भदरोया से गुरु रविदास मंदिर लिंक रोड पर बने रेलवे अंडरब्रिज के समीप दबिश दी। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में वहां खड़ी एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल संख्या HP 97A 7694 की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे से 10.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया l गिरफ्तार आरोपी का नाम मुनीष कुमार उर्फ मन्नू पुत्र तिलक राज, निवासी गांव व डाकघर भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा उम्र 26 वर्ष हिमाचल प्रदेश है l यह मामला मादक पदार्थ एवं वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस थाना डमटाल में एन डी &पीएस एक्ट की धारा 21, 25 के तहत प्राथमिकी संख्या 145/2026 पंजीकृत किया गया है l

