Reading: गोडेचा चौराहा लकड़ी मंडी में सियासी तकरार के बाद प्रशासन का एक्शन, PWD-लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में बोर्ड काले रंग से पोता

गोडेचा चौराहा लकड़ी मंडी में सियासी तकरार के बाद प्रशासन का एक्शन, PWD-लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में बोर्ड काले रंग से पोता

RamParkash Vats
1 Min Read
महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन:गोडेचा चौराहा स्थित लकड़ी मंडी में लगे बोर्ड को लेकर भाजपा और सपा से जुड़े लोगों के बीच सियासी तकरार सामने आने के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने पीडब्ल्यूडी, लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में संबंधित बोर्ड को काले रंग से पुतवा दिया।

बताया जा रहा है कि लकड़ी मंडी में बोर्ड लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और विवाद को शांत कराने के लिए बोर्ड को हटाने/पोतने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मियों, लेखपाल तथा पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मौके पर चल रहा विवाद फिलहाल शांत होता नजर आया। हालांकि, बोर्ड को लेकर विवाद की शुरुआत और दोनों पक्षों के दावों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभागीय अभिलेखों और अधिकारियों के पक्ष का सामने आना बाकी है।मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!