नूरपुर से कांगड़ा चंबा संसदीय ब्यूरो विनय महाजन की रिपोर्ट
नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 निवासी 24 वर्षीय राघव पुत्र राकेश कुमार का शव शुक्रवार को अपर चौगान बाजार स्थित उसकी अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राघव के कुछ समय से लापता होने के बाद परिवार की ओर से पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शव दुकान के अंदर मिलने की सूचना के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे के बाद राघव के परिजनों ने नूरपुर थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-3 की सूचना पर पुलिस टीम ने राघव की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन सहित अन्य संभावित माध्यमों से उसकी तलाश के प्रयास किए।नूरपुर में गुमशुदा 24 वर्षीय राघव का शव अपनी ही दुकान में मिला, इलाके में चर्चाओं का दौर
तलाश के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अपर चौगान बाजार स्थित उस दुकान का पता चला, जहां राघव रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करता था। पुलिस टीम ने दुकान की जांच की तो अंदर राघव का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर बताया गया कि दुकान का शटर खुला था, जबकि शीशे का दरवाजा बंद था। मौके पर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नूरपुर भेज दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में नूरपुर थाना में एफआईआर संख्या 216, दिनांक 28 अगस्त 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में धारा 140(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।राघव की मौत की खबर फैलते ही नूरपुर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और स्थानीय लोगों की निगाह अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि राघव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक

