Reading: टुंडी माता मंदिर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजितएकल अभियान के कार्यकर्ताओं और ग्राम समिति सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

टुंडी माता मंदिर में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजितएकल अभियान के कार्यकर्ताओं और ग्राम समिति सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

RamParkash Vats
1 Min Read

चौपाल / सराह:एकल अभियान दक्षिण हिमाचल के तत्वावधान में अंचल चौपाल सच चौपाल धबास द्वारा टुंडी माता मंदिर सराय परिसर एवं विद्यालय के समीप स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान एकल अभियान के कार्यकर्ताओं और ग्राम समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की। इस दौरान जगह-जगह फैले कचरे, प्लास्टिक और गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

सफाई अभियान के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने “स्वच्छता ही सेवा है” और “प्लास्टिक मुक्त मंदिर-स्वच्छ मंदिर” का संदेश देते हुए लोगों से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम संगठन प्रमुख देवेंद्र और समाजसेवी धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा और स्वच्छता के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में ग्राम समिति के अध्यक्ष सहित समिति के सदस्य और एकल अभियान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के समापन पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!