Reading: पांवटा में 11.54 ग्राम Heroin/ चिट्टे के साथ शिलाई का आरोपी तस्कर धरा

पांवटा में 11.54 ग्राम Heroin/ चिट्टे के साथ शिलाई का आरोपी तस्कर धरा

RamParkash Vats
2 Min Read

रेणुका जी ने बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला

सिरमौर Police की SIU Team ने 11.54 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/हैरोईन के साथ शिलाई क्षेत्र के आरोपी तस्कर को Arrest किया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि, नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी डाकघर व तहसील शिलाई काफी समय से पांवटा व शिलाई के आस पास चिट्टा/स्मैक बेचने का अवैध धन्धा कर रहा है और अभी भी राम मन्दिर के गेट के सामने यमुना पुल कुल्हाल पाँवटा साहिब के पास खडा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उससे कुल 11.54 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/Heroin बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध Police Station पांवटा साहिब में NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है और आगामी अन्वेषण जारी है।

रेणुका जी मे बेटे ने मां पर दरांती से हमला किया

पुलिस थाना रेणुका जी में गुरुदेवी निवासी गांव तिरमली दयाड़ तहसील ददाहू ने मामला दर्ज करवाया कि, 12 अक्टूबर को इसके बेटे हरिश शर्मा ने इसे पहले लोहे की दराटी से मारा तथा उसके बाद डंडे से मारपीट की है। मारपीट से उन्हें काफी चोट आई है । मारपीट के दौरान इसकी बहु चंचल शर्मा ने छुडवाने की कोशिश की तो हरिश शर्मा उसे भी मारने पर उतारु हो गया। हरिश शर्मा ने इसे व इसकी बहु को जान से मारने की धमकी दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक के नशा करने की भी बात कही है, हालांकि पुलिस ने अब तक ऐसी जानकारी नहीं दी। SP सिरमौर के अनुसार थाना रेणुका जी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर FIR दर्ज की गई है और आगामी अन्वेषण जारी है ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!