Reading: पचदेवरा गांव में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

पचदेवरा गांव में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

RamParkash Vats
2 Min Read

24 वर्षीय शिवाकांत की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तहरीर के आधार पर जांच शुरू

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के पचदेवरा गांव में 24 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्यारे लाल के पुत्र शिवाकांत के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही सर्वेश नामक व्यक्ति ने मंगलवार देर शाम शिवाकांत की डंडों से बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!