Reading: नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गेही लगोड़, जसूर और बदूही ग्राम केंद्रों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में नूरपुर के प्रभारी सुरेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने संगठन की मजबूती को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने और भाजपा की नीतियों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!