Reading: ठाकुर कुलतार सिंह (गोल्डी) की प्रथम पुण्यतिथि पर 12 अगस्त को वार्षिक श्राद्ध एवं पुण्यतिथि बरसी

ठाकुर कुलतार सिंह (गोल्डी) की प्रथम पुण्यतिथि पर 12 अगस्त को वार्षिक श्राद्ध एवं पुण्यतिथि बरसी

RamParkash Vats
2 Min Read

चलवाड़ा में आयोजित होगा पिंडदान पूजा एवं शांति भोज कार्यक्रम

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन (चलवाड़ा) के पूर्व अध्यक्ष एवं गोल्डी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (कैहरियां चौक) के मालिक तथा प्रतिष्ठित समाजसेवी ठाकुर कुलतार सिंह (गोल्डी) की प्रथम वार्षिक श्राद्ध एवं पुण्यतिथि बरसी के अवसर पर 12 अगस्त 2026, बुधवार को श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ठाकुर कुलतार सिंह (गोल्डी) जी का 24 जुलाई 2025 को निधन हो गया था।

परिवार की ओर से जारी निमंत्रण के अनुसार, पुण्यतिथि के अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि के लिए पिंडदान पूजा प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से शांति भोज का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम गांव एवं डाकघर चलवाड़ा, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगा। परिवार की ओर से सभी परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

ठाकुर कुलतार सिंह (गोल्डी) को क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व, समाजसेवी एवं शिक्षण संस्थान से जुड़े व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करने का अवसर होगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!