Reading: जसूर पंचायत की ओर से स्थानीय दुकानदारों से 300 रुपये वसूले जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है

जसूर पंचायत की ओर से स्थानीय दुकानदारों से 300 रुपये वसूले जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन प्रदेश के व्यापारिक केंद्र जसूर में दीपावली के अवसर पर सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाने वाले स्थानीय व्यापारियों से पंचायत की ओर से 300 रुपये प्रति दुकानदार की पर्ची काटे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पंचायत की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब पंचायत की ओर से उन्हें कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई, तो फिर किस आधार पर उनसे शुल्क वसूला गया।इस मामले मे कुछ स्थानीय व्यापारियों के अनुसार दीपावली के अवसर पर हर साल बाजार में अस्थायी दुकानें लगाई जाती हैं। इस बार पंचायत की ओर से स्थानीय दुकानदारों से 300 रुपये वसूले जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है जबकि बाहर से आए कई व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया गया l स्थानीय व्यापारियों ने का यह आरोप है कि बाहरी राज्यों से आए व्यापारी दुकानें लगाने के बाद गंदगी छोड़कर चले जाते है लेकिन सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई।

व्यापारियों ने यह भी सवाल उठाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अथवा पंचायत के अधिकार क्षेत्र में अस्थायी दुकानें लगाने पर शुल्क वसूलने का पंचायत को कानूनी अधिकार नहीं है जबकि यह क्षेत्र एन एच आई ए के अंतर्गत आजकल निर्माणधीन है l व्यापारियों की नाराजगी का एक बड़ा कारण पंचायत की सफाई व्यवस्था पर भी है। इनका कहना है कि पर्व समाप्त हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क किनारे और दुकानों के आसपास सफाई नहीं करवाई गई है। पर्व के दौरान पर्चियां काटने में तो तत्परता दिखाई दी लेकिन सफाई की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरती गई। ऐसे मे कारोबारीयो का कहना है कि यदि पंचायत शुल्क वसूलती है तो उसके बदले सफाई सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उसकी जिम्मेदारी बनती है।


इस मामले में पंचायत प्रधान अंजना देवी ने कहा कि ब्लॉक के आदेशों के अनुसार ही पर्चियां काटी गई थीं। हालांकि, कुछ व्यापारियों ने शुल्क जमा करवाया, जबकि कुछ ने पैसे नहीं दिए। उन्होंने कहा कि अगली बार पहले अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी और उसके बाद पर्चियां काटी जाएंगी।
इस सन्दर्भ में खंड विकास अधिकारी अशोक कुंमार,बीडीओ नुरपूर ने स्पष्ट किया कि इस मामले में उनका कोई जानकारी नहीं है l पंचायत सचिव से पता किया जाएगा मामला क्या है?

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!