Reading: कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने सुनी बीपीएल लाभार्थियों की समस्याएं, योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर दिया जोर

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने सुनी बीपीएल लाभार्थियों की समस्याएं, योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर दिया जोर

RamParkash Vats
3 Min Read

ज्वाली,10 अगस्त2026(Shimla):ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित बीपीएल लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम मिनी सचिवालय कॉम्प्लेक्स ज्वाली तथा सिद्धपुरघाड़ में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल, बीडीओ मनोज शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र राजू, कांग्रेस नेता मनु शर्मा,पंचायतों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी वास्तविक जरूरतों एवं समस्याओं का भी समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि बीपीएल लाभार्थियों से सीधे संवाद करने से उनकी स्थिति को समझने तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।


उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सर्वे के तहत चिह्नित कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से लाभार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के माध्यम से हल करवाने का आग्रह किया।
बीडीओ मनोज शर्मा ने कहा कि फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित बीपीएल लाभार्थियों से सीधे संवाद का उद्देश्य उनकी वास्तविक स्थिति एवं आवश्यकताओं को जानना है। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पात्र लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी। इस अवसर पर लाभार्थियों ने बारी-बारी से अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने जवाब देते हुए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में मिनी सचिवालय कॉम्प्लेक्स, ज्वाली में 17 पंचायतों के 485 बीपीएल परिवारों तथा सिद्धपुरघाड़ में 12 पंचायतों के 341 बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 826 चिह्नित बीपीएल परिवार संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति एवं आवश्यकताओं को जानने के साथ उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
-0-

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!