Reading: बासा वजीरा में 177वीं पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन, महान स्वतंत्रता सेनानी को किया नमन

बासा वजीरा में 177वीं पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन, महान स्वतंत्रता सेनानी को किया नमन

RamParkash Vats
5 Min Read

1857 से पहले ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गूंजा था आजादी का बिगुल, वीर राम सिंह पठानिया के शौर्य और बलिदान को बासा वजीरा में किया नमन।

वंश और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं वजीर राम सिंह पठानिया : वीर दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

    नूरपुर से विनय महाजन:नूरपुर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया की 177वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जन्मस्थली बासा वजीरा में वीर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व सांसद कृपाल परमार तथा पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 1857 से पहले ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गूंजा था आजादी का बिगुल, वीर राम सिंह पठानिया के शौर्य और बलिदान को बासा वजीरा में किया नमन।

    वंश और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं वजीर राम सिंह पठानिया : वीर दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया तथा अन्य अतिथियों ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कवच के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया किसी वंश अथवा क्षेत्र विशेष की पहचान नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पहले वर्ष 1848 में उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद कर देश में स्वतंत्रता की अलख जगाई थी।

    उन्होंने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया ने युवावस्था में ही मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय शौर्य और देशभक्ति का परिचय दिया। उनकी वीरगाथा को राष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दिलाने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद राजीव भारद्वाज इस विषय को संसद में आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।इस अवसर पर

    उप मुख्य सचेतक ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब नूरपुर में उनका भव्य मेमोरियल बनाया जाएगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात कर इस दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया का बलिदान सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन त्याग, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

    देश के कांगड़ा चंबा लोक सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया का संघर्ष किसी क्षेत्र अथवा राज्य तक सीमित नहीं था बल्कि यह पूरे भारत की स्वतंत्रता की चेतना से जुड़ा हुआ था। इतनी कम आयु में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देना उनके अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम का परिचायक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से पारित प्रस्ताव को संसद में भी उठाया जाएगा, ताकि इस महान स्वतंत्रता सेनानी को राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान और पहचान मिल सके*

    इस अवसर पर नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का ने कहा कि वीर वजीर राम सिंह पठानिया का जीवन साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। युवाओं को उनके जीवन और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।*
    इस अवसर पर एसपी इल्मा अफरोज,एसडीएम अरुण शर्मा,डीएफओ संदीप कोहली,वीर वजीर राम सिंह पठानिया के वंशज राजेश्वर सिंह वउदय पठानिया व आधिराज पठानिया,इंटैक राज्य संयोजक मालविका पठानिया, यूथ कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी अमित पठानिया,केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष करनैल सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share This Article
    Leave a comment
    error: Content is protected !!