
नूरपुर से विनय महाजन भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कांगड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर रविंद्र चौधरी प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम लोक धनोटिया एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थ व समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए आज आभार प्रकट किया है l
रविंदर चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो जिम्मेदारी मुझे संगठन ने सौंपी है उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा और ओबीसी वर्ग की आवाज उठाने और ओबीसी वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के पूरा प्रयास करूंगाl जिला भाजपा नूरपुर संगठन के सभी पदाधिकारी ने इस विषय में पार्टी के उच्च नेताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है जिन्होंने नूरपुर जिला के संगठन के पदाधिकारी को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया है l

