Reading: नूरपुर में बीपीएल परिवारों से संवाद कार्यक्रम, 29 पंचायतों के 900 लाभार्थी हुए शामिल

नूरपुर में बीपीएल परिवारों से संवाद कार्यक्रम, 29 पंचायतों के 900 लाभार्थी हुए शामिल

RamParkash Vats
2 Min Read

पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नूरपुर,10 अगस्त2026 (Shimla): ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित बीपीएल लाभार्थियों से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से स्थानीय बचत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय महाजन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा बीडीओ अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों से सीधे संवाद करने की यह पहल महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा सकता है कि कोई पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

एसडीएम नूरपुर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्वे के तहत चिह्नित बीपीएल लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी वास्तविक स्थिति एवं आवश्यकताओं को समझना तथा पात्र लोगों के चयन में किसी प्रकार की कमी न रह जाने को सुनिश्चित करना है।

बीडीओ अशोक कुमार ने भी सर्वे में चिह्नित लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग का भरोसा दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी। इस अवसर पर लाभार्थियों ने बारी-बारी से अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर जवाब देते हुए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में 29 पंचायतों के लगभग 900 चिह्नित बीपीएल लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!