Reading: अपने खेत में काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार शारदा नंद गौतम को मिट्टी में दबा मिला भारतीय फ्लैपशेल कछुआ*

अपने खेत में काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार शारदा नंद गौतम को मिट्टी में दबा मिला भारतीय फ्लैपशेल कछुआ*

RamParkash Vats
3 Min Read

आनंदिता गौतम वन विभाग के कर्मियों वन रक्षक सुनील सिंह और वन मित्र विकास सिंह को कछुआ सौंपते हुए

नूरपुर से विनय महाजन:प्रदेश की पंजाब हिमाचल सीमा से जुड़ी हिमाचल के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पहली कंडवाल में बैंगन के पौधे की जड़ में एक कछुआ मिलने की सूचना पर नूरपुर वन विभाग हुआ जागुरुक l मोके पर जाकर वन मंडल अधिकारी संदीप कोहली नूरपुर के निर्देश पर विभाग ने लिया संरक्षण में लेकर इसको नूरपुर इको पार्क में रखा जाएगाl खेतों में काम करते समय अक्सर प्रकृति के ऐसे अनदेखे पहलू सामने आ जाते हैं जो आसपास की जैव विविधता की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला नूरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंडवाल में सामने आया जहां वरिष्ठ पत्रकार शारदा नंद गौतम को अपने खेत में काम करते समय बैंगन के एक पौधे की जड़ में मिट्टी के अंदर दबा हुआ कछुआ मिला।शारदा नंद गौतम जब अपने खेत में काम कर रहे थे तो उनकी नजर बैंगन के पौधे की जड़ के पास मिट्टी में दबे इस जीव पर पड़ी। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह कछुआ है। उन्होंने सावधानीपूर्वक उसकी तस्वीरें लीं और वन विभाग को इसकी सूचना दी, ताकि इस वन्यजीव को सुरक्षित संरक्षण मिल सके।प्रारंभिक पहचान के अनुसार यह भारतीय फ्लैपशेल कछुआ प्रतीत होता है जिसका वैज्ञानिक नाम है।इसके कवच पर दिखाई देने वाले पीले रंग के विशिष्ट निशान और इसकी शारीरिक बनावट इसे अन्य कछुओं से अलग पहचान देते हैं।
इस संबंध में वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली को सूचना दी गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कर्मचारियों को कछुए को अपने संरक्षण में लेने के निर्देश दिए। विभागीय कर्मियों को इसे सुरक्षित ले जाने के लिए कहा गया है। योजना के अनुसार इस कछुए को नूरपुर स्थित इको पार्क में रखा जाएगा, जहां इसकी देखभाल की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय फ्लैपशेल कछुआ मुख्य रूप से मीठे पानी के तालाबों, नदियों, नालों और दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है। हालांकि यह कई बार पानी से बाहर निकलकर जमीन पर भी आ जाता है तथा मिट्टी में दबकर प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव करता है। खेत में बैंगन के पौधे की जड़ के पास इसका मिलना स्थानीय जैव विविधता की दृष्टि से भी रोचक है।
*वन्यजीव प्रकृति के पारिस्थितिकी संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे जीवों का सामना होने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने या अपने पास रखने के बजाय वन विभाग को सूचना देना जरूरी है। शारदा नंद गौतम ने भी कछुए को अपने पास रखने के बजाय वन विभाग को सूचित कर उसके संरक्षण की पहल की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!