महिपाल सिंह मकराना के आगमन पर होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

जिला कांगड़ा के स्वर्ण समाज के प्रमुख नेता महिपाल सिंह मकराना के फतेहपुर आगमन को लेकर राजपूत सभा फतेहपुर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके स्वागत एवं सम्मान के लिए सभा की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राजपूत सभा फतेहपुर के राघव सिंह पठानिया ने कहा कि महिपाल सिंह मकराना के आगमन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि समाजहित से जुड़े मुद्दों और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए मकराना के प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। इसी भावना के तहत राजपूत सभा की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर महिपाल सिंह मकराना का स्वागत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
राघव सिंह पठानिया ने कहा कि समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक हितों की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि महिपाल सिंह मकराना का फतेहपुर आगमन समाज के लोगों को एकजुटता और भाईचारे का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
इस अवसर पर सभा प्रधान नरिंद्र सिंह मनकोटिया, जोगिंदर गुलेरिया, अरुण जरियाल, भूरी सिंह राणा, प्रीतम ठाकुर, रणबीर सिंह, बलदेव सिंह, बलराज गुलेरिया, मोहिंदर सिंह, राय सिंह, बलजीत राणा और अजय जमवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

