Reading: -टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग, 30 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी

-टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग, 30 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला प्रभारी राम अधार वर्मा ने जिलाधिकारी सीतापुर के माध्यम से उपजिलाधिकारी महमूदाबाद को ज्ञापन सौंपकर किसानों को खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है, लेकिन सीतापुर में लागू ई-टोकन व्यवस्था के कारण गरीब किसानों की खाद तक पहुंच मुश्किल हो गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि ई-टोकन व्यवस्था वास्तव में सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी है, तो इसे मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तथा कृषि मंत्री के गृह जनपद देवरिया में भी लागू किया जाए। संगठन का आरोप है कि सीतापुर के किसानों को प्रयोग के तौर पर इस व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन ने मांग की है कि जब तक अन्य जनपदों में ई-टोकन व्यवस्था का सफल परीक्षण नहीं हो जाता, तब तक सीतापुर में फार्मर रजिस्ट्री और आधार सत्यापन के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिन सचिवों के पास कई समितियों का अतिरिक्त प्रभार है, उनसे केवल एक समिति का कार्य लिया जाए तथा सचिवविहीन समितियों में अन्य ब्लॉक या तहसील कर्मचारियों की तैनाती कर खाद वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
राम अधार वर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की खाद संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन 30 जुलाई 2026 से तहसील परिसर महमूदाबाद में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन शुरू करेगा, जो समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!