कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। जिले में नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कांगड़ा पुलिस का संदेश”नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”🚫 No One Will Be Spared.

जनता से अपील
कांगड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

“नशा मुक्त कांगड़ा — सुरक्षित समाज की ओर एक सशक्त कदम।”
KANGRA, NEWS INDIA AAJ TAK,OFFICE NEWS DESK, EDITOR RAM PARKASH VATS: जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को झटका दिया है। 14 जुलाई 2026 को पुलिस ने लदवाड़ा चौक (शनि देव मंदिर के समीप) विशेष नाकाबंदी के दौरान 33.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार (24 वर्ष), निवासी जनपद सुजानपुर, उत्तर प्रदेश तथा सुनीता उर्फ वीरी (45 वर्ष), निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया, इसकी आपूर्ति किस नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी और इसे किन क्षेत्रों में खपाया जाना था। जांच टीम बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक खंगालते हुए इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

