मामले की एफ आई आर . 155/2026 दिनांक 11.10.2026, धारा 21, 61 एवं 85एन डी एंड पी एस एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है l

पुलिस जिला नूरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल एवं सीआईए विंग पुलिस जिला नूरपुरकी संयुक्त कार्रवाई में आज गांव तोकी, तहसील इन्दौरा स्थित एक रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान 13.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपी के विरुद् के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
यह जानकारी एडिशनल एस पी डी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि पुलिस थाना डमटाल एवं सीआईए विंग पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त एवं नशे के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राकेश कुमार उर्फ रोड़ा पुत्र जीत राम, निवासी गांव तोकी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, उम्र 39 वर्ष अपने रिहायशी मकान से आने-जाने वाले ग्राहकों को चिट्टा बेच रहा है।सूचना के आधार पर नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों सहित आरोपी के रिहायशी मकान गांव तोकी पहुंची।टीम द्वारा मकान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कमरे में रखे बेडबॉक्स के गद्दे के नीचे एक पारदर्शी पॉलीथिन पाउच बरामद हुआ।पॉलीथिन पाउच को खोलकर जांच करने पर उसमें हल्के भूरे एवं सफेद रंग का दानेदार पदार्थ पाया गया। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ के चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद मादक पदार्थ की कुल मात्रा 13.3 ग्राम पाई गई।बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया तथा आवश्यक दस्तावेज एवं नमूना सील तैयार किए गए।
मोके पर राकेश कुमार उर्फ रोड़ा पुत्र श्री जीत राम, निवासी गांव तोकी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 39 वर्ष गिरफ्तार कर लिया गया

