Reading: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, CIA की बड़ी कार्रवाई, 13.90 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, CIA की बड़ी कार्रवाई, 13.90 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

RamParkash Vats
2 Min Read

कांगड़ा पुलिस का संदेश*******”नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

कांगड़ा, NEWS INDIA AAJ TAK ,OFFICE NEWS DESK :जिला कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत CIA कांगड़ा ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 14 जुलाई 2026 को पुलिस पोस्ट योल के अधिकार क्षेत्र में एको ब्रिज, जद्रांगल के समीप कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी (HP-01D-9708) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा (25 वर्ष), अंकज कुमार (36 वर्ष) तथा अभिषेक कुमार (30 वर्ष), निवासी जिला कांगड़ा, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से हो रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक खंगालते हुए इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

कांगड़ा पुलिस ने दो टूक संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!