नवाधिकार, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ व्यापक मंथन, वृक्षारोपण का लिया संकल्प
महमूदाबाद (सीतापुर) 12/07/2025
राज्य चीफ ब्यूरो: अनुज कुमार जैन
विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की मासिक बैठक रविवार को महमूदाबाद के रमुआपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मानवाधिकार संरक्षण, महिला सुरक्षा, सामाजिक न्याय, जनजागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जिला संरक्षक रामानंद शुक्ला ने पीड़िता सीता देवी द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र को सदन के समक्ष रखा, जिस पर पदाधिकारियों ने गंभीरता से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से रामानंद शुक्ला (जिला संरक्षक, सीतापुर), नरेंद्र कुमार गुप्ता (मंडल संयुक्त मंत्री) तथा रामप्रताप नारायण वर्मा (विधानसभा प्रभारी, बिसवां) को परिचय-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में 12 जुलाई वृक्षारोपण अभियान दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कम से कम पाँच-पाँच पौधे लगाने का संकल्प लिया। साथ ही मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा, नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा सामाजिक न्याय के विषय में समाज को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महासचिव तेजभान सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार त्रिपाठी, सूचना का अधिकार सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक कुमार वर्मा ‘आजाद’, राम कुमारी, अनिरुद्ध कुमार, रामविलास, तहसील कानून मंत्री अनिल कुमार वर्मा तथा मंडल कार्यालय प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

