Reading: स्थापना दिवस पर सेवा का संदेश: राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को फल व जूस वितरित

स्थापना दिवस पर सेवा का संदेश: राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को फल व जूस वितरित

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक”सच्ची खबर, सबसे पहले”

राजगढ़ (सिरमौर) | 13 जुलाई 2026✍️ चीफ ब्यूरो : कपिल शर्मा

राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश के प्रथम स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला सिरमौर इकाई ने रविवार को राजगढ़ सिविल अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित कर मानवता और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, जूस तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने किया। उनके नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट की।

इस अवसर पर जोगिंदर सिंह, बाबू राम, सुभाष, सुरेश, लेख राम, सूरत राम, रविंद्र तथा कौशल्या देवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।जिला महासचिव विनय राजपूत ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस पूरे हिमाचल प्रदेश में सेवा एवं जनकल्याण गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के तहत जिला सिरमौर इकाई ने मरीजों के बीच फल एवं जूस वितरित कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं सेवा भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए संगठन के सेवा कार्यों की प्रशंसा की

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!