साइबर सुरक्षा पर बोलते हुए एएसपी वर्मा ने विद्यार्थियों को चेताया कि वे किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या अन्य निजी विवरण साझा न करें।
नूरपुर, 19 जून 2026 DESK NEWS INDIA AAJ TAK RAM PARKASH VATS

राजकीय उच्च विद्यालय नूरपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा, एचपीएस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य, परिवार और उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा – “नशे को ना कहें, अपने सपनों को हां कहें।”
साइबर सुरक्षा पर बोलते हुए एएसपी वर्मा ने विद्यार्थियों को चेताया कि वे किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या अन्य निजी विवरण साझा न करें। यदि कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर ठगी का प्रयास होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस आपकी मित्र है। यदि कोई व्यक्ति धमकी देता है, गलत संगति में डालने का प्रयास करता है अथवा साथियों का दबाव महसूस होता है, तो बिना झिझक अपने शिक्षकों, अभिभावकों या पुलिस से संपर्क करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त, साइबर सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। एएसपी वर्मा ने कहा कि समाज, विद्यालय और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही एक सुरक्षित एवं नशा मुक्त भविष्य का निर्माण संभव है।

