Reading: पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 (सतर्कता जागरूकता सप्ताह)-2026 मनाया जा रहा है

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 (सतर्कता जागरूकता सप्ताह)-2026 मनाया जा रहा है

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन :-पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 (सतर्कता जागरूकता सप्ताह)-2026 मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना है।

इस सप्ताह के दौरान पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में निम्नलिखित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं:l यह जानकारी एडिशनल एसपीडीसी वर्मा नूरपुर में देते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ दिलाई गईl

पुलिस कर्मियों एवं आम जनता को भ्रष्टाचार की रोकथाम तथा नैतिक मूल्यों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों तथा ईमानदारी एवं जवाबदेही के महत्व के बारे में जागरूक किया गयाl विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए भाषण, वाद-विवाद एवं जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन से संबंधित संदेश एवं पोस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए गए।

सरकारी कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों को भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों की सूचना देने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

इन कार्यक्रमों में डी एस पी नूरपुर ज्वाली , इंदौरा , एस डी एम नूरपुर तथा पुलिस डिस्ट्रिक्ट नूरपुर के समस्त थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों, सरकारी अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम जनता ने सक्रिय रूप से भाग लिया।इन गतिविधियों के माध्यम से पुलिस जिला नूरपुर ने ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा आम जनता से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!