Reading: मुख्यमंत्री सुक्खू पहुंचे हरिपुरधार, कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री के विवाह समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुक्खू पहुंचे हरिपुरधार, कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री के विवाह समारोह में होंगे शामिल

RamParkash Vats
1 Min Read

हरिपुरधार हेलीपैड पर उद्योग मंत्री और युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने किया गर्मजोशी से स्वागत
सिरमौर/हरिपुरधार, 20 जून जिला चीफ़ ब्यूरो कपिल शर्मा न्यूज इंडिया आजतक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हरिपुरधार पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हरिपुरधार हेलीपैड पर उतरा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
हेलीपैड पर स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री सुक्खू टुटवी गांव के लिए रवाना हुए, जहां वे कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए हेलीपैड परिसर में एकत्रित हुए।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सुनिश्चित क

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!