
नूरपुर से विनय महाजन:-पुलिस जिला नूरपुर में एंटी चिट्टा अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने आज दो व्यक्तियों से मोके पर 3.91 ग्राम चिट्टा वरामद करने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हौंडा एक्टिवा स्कूटी नंबर HP38J-0341 भी बरामद की है।

यह जानकारी एडिशनल एस पी डी सी वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया किमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है किसीआईए नूरपुर पुलिस टीम गश्त, सुरागबरारी एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान आज क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जरीयाल पोल्ट्री फार्म, गांव बरंडा, नूरपुर के पास एक सफेद रंग की हौंडा एक्टिवा स्कूटी नंबर *HP38J-0341 पर दो व्यक्ति चिट्टा लेकर किसी को बेचने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त स्कूटी को चैक किया गया।
स्कूटी पर बैठे दोनों व्यक्तियों की पहचान सचिन सिंह जरयाल उर्फ सच्चू पुत्र रछपाल सिंह जरयाल, निवासी गांव व डाकघर बरंडा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, आयु 36 वर्ष तथा अजय चौहान पुत्र जोगिन्द्र सिंह चौहान, निवासी गांव व डाकघर बरंडा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, आयु 35 वर्ष के रूप में हुई जिनको मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और स्कूटी भी वाउंड कर ली l बरामद चिट्टा को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर सील किया गया । इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग एफ आई आर No. 283/2026 धारा 21, 25, 29 एन डी एंड पी एस एक्ट 1985 पंजीकृत किया गया है।दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा किया गया है। मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

