“नूरपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।”
रेहन, 18 जून 2026/न्यूज इंडिया आजतक डेस्क
थाना रेहन के अधिकार क्षेत्र से 13 मई 2026 को 23 वर्षीय एक महिला और उसके मासूम बेटे के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नूरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी।
लगातार प्रयासों और थाना रेहन पुलिस टीम की मेहनत के परिणामस्वरूप 17 जून 2026 को महिला और उसके बच्चे को जिला बद्दी से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मां-बेटे को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए यह संदेश दिया है कि नागरिकों की सुरक्षा और सहायता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

