FILE PHOTO
सिरमौर(संगड़ाह)18:06:2026, जिला चीफ़ ब्यूरो कपिल शर्मा
संगड़ाह उपमंडल मुख्यालय के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा नेता जय प्रकाश उर्फ जेपी ठाकुर की बुधवार सुबह नहाते समय गिरने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े जय प्रकाश को परिजनों द्वारा संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और कुछ देर पहले उसका अंतिम संस्कार किया गया।

FILE PHOTO
जेपी के दोस्तों के अनुसार उसे न तो कोई बीमारी थी और न ही वह कोई नशा करता था। 40 वर्षीय जेपी घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे और उनके 3 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। भाजपा नेता नारायण सिंह, प्रताप तोमर, कुशल चौहान, बलवीर ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, अनिल भारद्वाज व मनोज ठाकुर आदि ने जय प्रकाश के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, पार्टी ने एक सच्चा सिपाही को दिया है।

FILE PHOTO
उसके अंतिम संस्कार में शामिल कांग्रेस रेणुका जी मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत प्रधान चौहान ने व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी निधन पर गहरी संवेदना जताई। मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर विक्रांत ने कहा कि, फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटेक समझा जा रहा है और डिटेल रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि, सुबह नहाते समय अचानक अचेत होने की जानकारी परिजनों ने दी है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने पूछे जाने पर बताया कि, प्रशासन द्वारा दुर्घटना की स्थिति में राहत राशि जारी की जा सकती है और फिलहाल ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

