Reading: इटिया गांव में नकब लगाकर लाखों की चोरी, 60 हजार रूपये नकद समेत जेवरात चुरा ले गए अज्ञात चोर

इटिया गांव में नकब लगाकर लाखों की चोरी, 60 हजार रूपये नकद समेत जेवरात चुरा ले गए अज्ञात चोर

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
त्तर प्रदेश के जिला सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र की चांदपुर चौकी के अंतर्गत इटिया गांव में मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे और करीब 60 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, अनाज व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए।
पीड़ित आशीष मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा उर्फ फेरी लाल मिश्रा ने बताया कि चोरों ने घर में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर सोने का हार, कान के बाले, झुमकी, दो जोड़ी पायल, बिछिया, नगदी और अन्य सामान पार कर दिया। परिवार के अनुसार, चोरी के दौरान आहट होने पर घर की महिला की नींद खुल गई। महिला ने चोरों को देखकर आवाज लगाई, लेकिन चोर सामान लेकर फरार हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि वारदात से पहले चोर घर के पास बैठकर शराब पी रहे थे। घटनास्थल के आसपास शराब के खाली डिब्बे मिलने की भी चर्चा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पीड़ित ने थाना रामपुर मथुरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है सूचना पाकर चांदपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की उन्होंने ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!